रींगस में ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग,मौत:ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रींगस में ट्रेन की चपेट में आया दिव्यांग,मौत:ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रींगस : रींगस में बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के पास स्थित जीआरपी चौकी के सामने फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया-मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक बैसाखी के सहारे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गिर गया और बेहोश हो गया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सहित आसपास के सभी पुलिस थानों को सूचना भेज दी है। शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033336

