[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नैणासर-सुमेरिया में हरी खेजड़ियों की कटाई:ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी; प्रशासन को दी सूचना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नैणासर-सुमेरिया में हरी खेजड़ियों की कटाई:ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी; प्रशासन को दी सूचना

नैणासर-सुमेरिया में हरी खेजड़ियों की कटाई:ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी दी; प्रशासन को दी सूचना

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के नैणासर-सुमेरिया ग्राम पंचायत की रोही में हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक खेत में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के लिए खेजड़ी के पेड़ों को काटा जा रहा है। ग्रामीणों को पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया ताकि भविष्य में ऐसी कटाई को रोका जा सके। ये खेत सौर ऊर्जा प्लांट के लिए लीज पर दिया गया है।

ग्राम पंचायत की सरपंच चमकौरी देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी हरे पेड़ नहीं काटे। मौके पर मौजूद मुकेश सिद्ध, श्रीचंद साई, मोहननाथ सारण, महेंद्र सिद्ध, दीपनाथ सिद्ध और चेतराम नायक सहित अन्य ग्रामीणों ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया।

पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर को ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर को ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा पेड़ों की कटाई हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार और हल्का पटवारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने पर पटवारी ने कथित तौर पर कहा कि वो ड्यूटी पर नहीं हैं और बाहर हैं। एसडीएम वर्मा ने सभी से अपील की है कि कोई भी हरे पेड़ों की कटाई न करें।

Related Articles