[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“सुंदर डायलॉग नहीं, किसानों को गारंटी चाहिए”: बजट पर बरसे कैलाश यादव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

“सुंदर डायलॉग नहीं, किसानों को गारंटी चाहिए”: बजट पर बरसे कैलाश यादव

“सुंदर डायलॉग नहीं, किसानों को गारंटी चाहिए”: बजट पर बरसे कैलाश यादव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : जय किसान आंदोलन के कैलाश यादव ने राज्य बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अलग से कृषि बजट घोषित होने के बावजूद किसानों को फसल खरीद की कोई ठोस गारंटी नहीं दी गई।

यादव ने आरोप लगाया कि बजट में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का निर्णय नहीं लिया गया, जिससे खेती की लागत कम करने में कोई राहत नहीं मिलेगी। किसान कर्ज़ के मुद्दे पर भी सरकार ने एक शब्द तक नहीं बोला। वहीं किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि बाजरे को समर्थन मूल्य पर प्रभावी खरीद की कोई स्पष्ट योजना बजट में नजर नहीं आई। उनके अनुसार किसानों को इस बजट से नया कुछ भी नहीं मिला, सिर्फ “सुंदर डायलॉग” सुनने को मिले हैं।

यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान इस बजट से निराश है और सरकार को किसानों की वास्तविक समस्याओं पर ठोस निर्णय लेने चाहिए।

Related Articles