सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजन, फागोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियां
सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजन, फागोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के बाईपास रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए दिनभर अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आश्रम के संत सुंदरनाथ महाराज ने बताया कि महंत चेतननाथ महाराज के सानिध्य में प्रातः 9 बजे से 151 किलो दूध से भगवान महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे श्रृंगार आरती होगी और श्रद्धालुओं को फलाहार प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से फागोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पाबूसर की प्रसिद्ध श्री बालाजी चंग मंडली के कलाकार चंग पर राजस्थानी धमालों की प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि में संत सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।
आश्रम प्रबंधन ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033333

