[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारावास क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन, रोमांचक फाइनल में पपूरना ने चारावास को हराया; विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 31 हजार रुपए का पुरस्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारावास क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन, रोमांचक फाइनल में पपूरना ने चारावास को हराया; विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 31 हजार रुपए का पुरस्कार

चारावास क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन, रोमांचक फाइनल में पपूरना ने चारावास को हराया; विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 31 हजार रुपए का पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : चारावास गाव में समाजसेवी हरि सिंह मांठ एवं मनरूप सिंह मांठ के सौजन्य से 25 जनवरी से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग सिंह चारावास ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुभाष मांठ, अरविंद जांगिड़, मास्टर सुरेंद्र कुमार, अंजू शेरावत एवं प्रधानाचार्य होशियार सिंह उपस्थित रहे।लवली कपिल चाहर एवं इंजीनियर सुनील मांठ ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला चारावास और पपूरना के मध्य खेला गया। पपूरना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। चारावास की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पपूरना ने 11.3 ओवर में 123 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

विजेता पपूरना टीम को 51 हजार रुपए तथा उपविजेता चारावास को 31 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पपूरना के सुनील सैनी को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रामनिवास कसाना कूठानिया को मिला। बेस्ट बैट्समैन का खिताब पपूरना के मनीष शर्मा एवं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार महेश चाहर को प्रदान किया गया।
अंपायर की भूमिका ओमप्रकाश खाखिल एवं राजकुमार बुडानिया ने निभाई। इस अवसर पर दर्शन नेहरा, जोराराम मांठ, महावीर मांठ, सुमेर बोरायण, धर्म सिंह चाहर, कैलाश मीणा, सुनील मांठ, अनिल कुमावत, पंकज अग्रवाल, डॉ. सोनु चाहर, मुकेश कल्याण, संदीप बोराण, कंवर सिंह कल्याण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles