[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन

विद्यालय विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जसरापुर निवासी मुंबई प्रवासी भामाशाह निर्मल बथवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामेश्वर लाल केजरीवाल (मुंबई), नरोत्तम लाल सघई (मुंबई), पवन कुमार मंसारामका (अहमदाबाद), पवन कुमार संधई (दिल्ली), शिवकुमार सुरेलिया, छगनलाल शर्मा, आशीष केडिया एवं राकेश गुप्ता शामिल रहे।

प्रधानाचार्या सरोज ने बताया कि विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का विद्यालय परिवार की ओर से माला, साफा, शाल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिथियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। भामाशाहों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिसर में रंग-रोगन एवं चारदीवारी निर्माण के लिए जसरापुर ग्रामीण विकास समिति से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विद्यालय का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में राधेश्याम जांगिड़, सुरेंद्र जांगिड़, रतनलाल कुमावत, रामचंद्र गुर्जर (पंच), परमेश्वर लाल चनेजा, उपप्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़, अनिल चौधरी, रामस्वरूप मील, मनोज शर्मा, धर्मपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, कमलेश महेरिया, प्रवीण जसरापुर, कमल कांत महरिया, मोहनलाल, निकिता सहित ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles