[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा पर राजस्थान बजट में सूरजगढ़ को मिली नई सड़को की सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा पर राजस्थान बजट में सूरजगढ़ को मिली नई सड़को की सौगात

दो नई सड़कों के लिए 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : राजस्थान बजट 2025 में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी घोषणा की गई है। क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिन पर कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ये स्वीकृतियां सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा पर हुई हैं। बजट प्रस्तुति के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इन सड़कों की घोषणा की।

स्वीकृत नई सड़कें –
जाखोद से राठियों की ढाणी तक सड़क (2 किमी) – लागत 50 लाख रुपये,जाखोद से लोटिया रोड तक सड़क (3 किमी) – लागत 75 लाख रुपये, इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी, साथ ही स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के अन्य प्रस्तावित सड़क कार्यों को भी आगामी पूरक बजट में स्वीकृत कराने का प्रयास जारी है, ताकि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचे।

घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने विधायक श्रवण कुमार का आभार जताते हुए इसे इलाके के लिए मील का पत्थर बताया।

Related Articles