राज्यपाल ने जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को किया सम्मानित
स्काउट-गाइड सेवाओं के उन्नयन पर मिला “धन्यवाद बैज”; चूरू के 357 स्काउट-गाइड्स को राज्य पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में चूरू जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। बुधवार को जयपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को स्काउट-गाइड गतिविधियों के उन्नयन और प्रोत्साहन के लिए “धन्यवाद बैज” से सम्मानित किया।
समारोह के दौरान चूरू जिले के कुल 357 स्काउट-गाइड्स को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें 246 स्काउट, 77 गाइड, 21 रोवर एवं 13 रेंजर शामिल हैं। बड़ी संख्या में पुरस्कार प्राप्त कर चूरू जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
अवार्ड रैली में भी दिखा उत्साह
अवार्ड रैली में भी चूरू जिले का उत्साहपूर्ण प्रतिनिधित्व रहा। रैली में चार स्काउट, दो गाइड, एक रोवर और एक रेंजर ने भाग लेकर जिले का मान बढ़ाया।
स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि यह उपलब्धि जिले के स्काउट-गाइड्स की कड़ी मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन के समर्पित प्रयासों और निरंतर प्रशिक्षण का प्रतिफल है, जिससे चूरू का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033333

