[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी लक्खी मेला 2026 की तैयारियां तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी लक्खी मेला 2026 की तैयारियां तेज

120 बंगाली कारीगर मंदिर सजावट में जुटे, बांस-फूलों से सजेगा बाबा श्याम दरबार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी में वार्षिक लक्खी मेला 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा श्याम के मंदिर को इस बार विशेष और आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने सजावट कार्य को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सजावट कार्य के लिए कोलकाता (बंगाल) से आए करीब 120 अनुभवी कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। मंदिर को बांस, थर्माकोल और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही दिव्यता का अनुभव हो सके।

देवी-देवताओं की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

इस बार मंदिर परिसर में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालु इन झांकियों के दर्शन करते हुए बाबा श्याम के दरबार तक पहुंचेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

पारंपरिक और आधुनिक शैली का समन्वय

लक्खी मेले के दौरान मंदिर को पारंपरिक एवं आधुनिक शैली के समन्वय से सजाया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ भव्यता और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिले।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Related Articles