श्रीमाधोपुर में बालवाटिका कार्यक्रम:बच्चों का जन्मदिन मनाया गया, क्विज और प्रेरक गीत भी हुए
श्रीमाधोपुर में बालवाटिका कार्यक्रम:बच्चों का जन्मदिन मनाया गया, क्विज और प्रेरक गीत भी हुए
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बालवाटिका कम्युनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के तहत फरवरी माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन अभिभावकों की उपस्थिति में मनाया गया। बच्चों ने केक काटा और उन्हें उपहार भी दिए गए।

क्विज और पेंसिल बैलेंस प्रतियोगिताएं हुई
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए क्विज और पेंसिल बैलेंस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को भी उनकी सफलताओं के लिए पुरस्कार मिले। इसके अतिरिक्त, नव प्रवेशी बालकों को बैग, बॉक्स और शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर आशा मीणा ने ‘गुड टच-बैड टच’ विषय पर जानकारी दी। अभिभावकों ने प्रेरक गीत और पारंपरिक कहानियाँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रोचक बनाया। बालवाटिका प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बच्चों में अच्छी आदतों के विकास और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर मार्गदर्शन दिया। एनटीटी शिक्षिका रेखा शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता के साथ विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपप्राचार्य रामचंद्र यादव, गिरवर सिंह शेखावत, कपिल कुमार समोता, कैलाश कुमावत, जोगेंद्र प्रसाद वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पीएम प्रभारी ओम प्रकाश गुर्जर ने अंत में आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


