भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती रतनगढ़ पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया; केंद्र-राज्य के बजट पर की चर्चा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती रतनगढ़ पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया; केंद्र-राज्य के बजट पर की चर्चा
चूरू : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती मंगलवार शाम रतनगढ़ पहुंचे। वे बीकानेर से जयपुर जाते समय अल्पप्रवास पर यहां रुके। इस दौरान मोर्चा के नगर अध्यक्ष सलीम कलाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
मेवाती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत को चरितार्थ करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार अपना बजट पेश करने वाली है, जो विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बजट पर चर्चा की और उनसे सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मेवाती ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करना आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, महेश सैनी, संतोष तालणियां, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खां और अयूब खां सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने मेवाती का पुनः मोर्चा अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


