[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:सरदारशहर में शादी समारोह में आया था परिवार, बाहर खेलते वक्त गाड़ी ने कुचला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:सरदारशहर में शादी समारोह में आया था परिवार, बाहर खेलते वक्त गाड़ी ने कुचला

अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:सरदारशहर में शादी समारोह में आया था परिवार, बाहर खेलते वक्त गाड़ी ने कुचला

सरदारशहर : सरदारशहर के आजाद नगर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की की मौत हो गई। हादसे के तुंरच बाद परिजन बच्चे को लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे का शव मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

शादी समारोह में आया था परिवार

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बुधवार सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजाद नगर निवासी पांच वर्षीय चरणजीत के पिता जयप्रकाश मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान उनका पांच वर्षीय बेटा चरणजीत खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने चरणजीत को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Related Articles