चूरू में कार पलटने से युवक घायल:गंभीर हालत में इलाज जारी, चलकोई गांव के पास हुआ हादसा
चूरू में कार पलटने से युवक घायल:गंभीर हालत में इलाज जारी, चलकोई गांव के पास हुआ हादसा
चूरू : चूरू के चलकोई गांव के पास मंगलवार देर रात एक कार हादसे में नई सड़क क्षेत्र निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल अमित कुमार तारानगर से चूरू की ओर आ रहे थे, तभी चलकोई के पास उनकी कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि अमित कुमार को गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को कार से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया।
अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल कार पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092627


