गोपालपुरा में मेगा विधिक सेवा शिविर:सुजानगढ़, बीदासर ब्लॉक के अधिकारी देंगे सेवाएं; योजनाओं का मिलेगा लाभ
गोपालपुरा में मेगा विधिक सेवा शिविर:सुजानगढ़, बीदासर ब्लॉक के अधिकारी देंगे सेवाएं; योजनाओं का मिलेगा लाभ
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की गोपालपुरा पंचायत में मेगा विधिक सेवा शिविर गुरुवार को आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नालसा मॉडल स्कीम के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू द्वारा जिला प्रशासन, चूरू के सहयोग से आयोजित हो रहा है।
एक ही छत के नीचे कई योजनाओं का लाभ
प्रशासक सविता राठी ने बताया कि इस शिविर में आमजन को एक ही छत के नीचे केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी किए जा सकेंगे।
उप प्रशासक गणपतदास स्वामी ने जानकारी दी कि शिविर में गांव की मुख्य समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। ज्योति कच्छावा ने बताया कि राजस्व, जलदाय, बिजली, ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण सहित सभी विभागों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। नाम शुद्धिकरण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
ग्रामीण और शहरी लोगों को मिलेगा लाभ
विधिक सहायक प्यारेलाल न्योल के अनुसार, सुजानगढ़ एवं बीदासर ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण और शहरी नागरिक इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर की तैयारियों में विकास अधिकारी रवि कुमार, मुकेश कुमार, रामनिवास खिलेरी, विक्रम, नितेश सैनी, राजेश बिहारी, बाबूलाल चायल, श्याम लाहोटी और भींवाराम प्रजापत सहित कई अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033647


