खेतड़ी में जंगली जानवर का आतंक बरकरार:एक रात में दो स्थानों पर किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश
खेतड़ी में जंगली जानवर का आतंक बरकरार:एक रात में दो स्थानों पर किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में जंगली जानवर का आतंक जारी है। देर रात जंगली जानवर ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाड़े में बंधी बकरियों का शिकार कर लिया। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, जिन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड 16 निवासी सुभाष ने बताया कि उसके घर के पास बने बाड़े में बंधी बकरी का रात में जंगली जानवर ने शिकार कर लिया। रात करीब 11 बजे बकरियों की तेज आवाज़ें सुनकर वह जागा और हल्ला किया, जिसके बाद जानवर भाग गया। आवाज़ सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और रातभर पहरा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर आए दिन किसानों के मवेशियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसी सात घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन तो बना दिया है, लेकिन इसमें जंगली जानवरों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी सीआई मोहन लाल, पशु चिकित्सक अशोक जांगिड़, वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से जंगली जानवर के पगमार्क भी उठाए।
इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी, सुभाष सैनी, त्रिवेणी सैनी, एएसआई प्रहलाद सिंह, पटवारी रेणू मीणा, पवन शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


