[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में आपणी योजना की पाइपलाइन में लीकेज:सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, हादसों का बढ़ रहा खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में आपणी योजना की पाइपलाइन में लीकेज:सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, हादसों का बढ़ रहा खतरा

सरदारशहर में आपणी योजना की पाइपलाइन में लीकेज:सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, हादसों का बढ़ रहा खतरा

सरदारशहर : सरदारशहर से पल्लू जाने वाली मेगा हाईवे पर आपणी योजना की पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। सावर, साडासर, हरदेसर, भानीपुरा और भोजरासर गांवों के पास प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

मेगा हाईवे पर जमा हो रहा पानी

गांव वालों ने बताया-पाइपलाइन से रिसने वाला पानी मेगा हाईवे की मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है। पानी के लगातार भराव से सड़क की परतें टूट रही हैं और गड्ढे बन रहे हैं। इससे हर दिन हादसों की आशंका बनी रहती है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों और किसानों को परेशानी हो रही है। फिसलन के कारण कई बार वाहन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

व्यर्थ बह रहा पानी

मनाफरसर निवासी रामेश्वर लाल भाकर ने बताया कि एक ओर सरकार और प्रशासन ‘पानी बचाओ’ का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह खुलेआम पानी का बहना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही पानी की समस्या है, ऐसे में यह बर्बादी आमजन के साथ अन्याय है।

पीएचईडी के अधिकारियों को दी जानकारी

ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर आपणी योजना और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

इनका ये कहना

इस संबंध में, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया कि मेगा हाईवे पर जहां-जहां पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिली है, वहां मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लीकेज को जल्द ठीक कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles