सड़क हादसे में प्रसिद्ध हास्य कवि केसर देव मारवाड़ी का निधन
रींगस के मिल तिराहे पर देर रात हुआ हादसा, कार ट्रक से टकराई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : राजस्थान के प्रसिद्ध हास्य कवि एवं शिक्षक केसर देव मारवाड़ी का देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे रींगस के मिल तिराहे पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चलाते समय नींद की झपकी आने से उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार केसर देव मारवाड़ी अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

प्रदेशभर में थे लोकप्रिय
केसर देव मारवाड़ी वर्तमान में जयपुर के झोटवाड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे अपनी हास्य कविताओं और मंचीय प्रस्तुतियों के लिए पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखते थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी रचनाएं श्रोताओं को खूब गुदगुदाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती थीं।
साहित्य और शिक्षा जगत में शोक
उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही साहित्य जगत और शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अनेक साहित्यकारों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034065


