[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू नेक्सा कार ने टोल पर कर्मचारियों को रौंदा, एक की मौत : पांच गंभीर घायल; बैरिकेड तोड़ते हुए खड़ी बोलेरो कैंपर में घुसी कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेकाबू नेक्सा कार ने टोल पर कर्मचारियों को रौंदा, एक की मौत : पांच गंभीर घायल; बैरिकेड तोड़ते हुए खड़ी बोलेरो कैंपर में घुसी कार

प्रशासन–ग्रामीणों में सहमति, 14 लाख मुआवजा तय; जाम हटने के बाद यातायात बहाल

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़–चिड़ावा मार्ग पर स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार नेक्सा कार ने टोल कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में एक टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया, जिसे प्रशासन से समझौते के बाद हटाया गया।

डिवाइडर से टकराकर बंद टोल लाइन में घुसी कार
सूरजगढ़ थाना प्रभारी दौलतराम ने बताया कि सूरजगढ़ की ओर से आ रही नेक्सा कार तेज गति में थी। टोल प्लाजा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और उछलते हुए उस टोल लाइन में जा घुसी, जिसे बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था।

बंद लाइन के पास बने बूथ के नजदीक टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल, पवन राजपूत, देवेंद्र सहित अन्य कर्मी बैठे थे। तेज रफ्तार कार ने कर्मचारियों को रौंदते हुए वहां खड़ी बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए।

एक की मौत, एक की हालत नाजुक
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उम्मेद मेघवाल (32) निवासी श्यालू कलां को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत की हालत नाजुक होने पर उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। देवेंद्र निवासी गाडोली सहित अन्य घायलों का इलाज सूरजगढ़ में जारी है।

हादसे में टोलकर्मी उम्मेद मेघवाल की मौत हो गई।हादसे में टोलकर्मी उम्मेद मेघवाल की मौत हो गई।

CCTV फुटेज से जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त नेक्सा कार और बोलेरो कैंपर को जब्त कर लिया है। टोल प्लाजा का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा दृश्य कैद है। फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक का शव सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।

मुआवजे की मांग को लेकर जाम
मंगलवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और सूरजगढ़–चिड़ावा मार्ग जाम कर दिया। परिजन मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

धरने पर बैठै ग्रामीण
धरने पर बैठै ग्रामीण

14 लाख की आर्थिक सहायता पर सहमति
प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी। समझौते के अनुसार मृतक के परिजनों को कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें फास्टैग मद से 4 लाख, पूर्व सरपंच नीतीराज सिंह की ओर से 2 लाख, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख, आयुष्मान योजना से 5 लाख, टोल कंपनी की पीएफ सहायता से 1 लाख, पंचायत समिति सदस्य पवन मेघवाल और युवा नेता श्रवण भालोठिया की ओर से 50-50 हजार रुपये शामिल हैं।

समझौते के समय चिड़ावा डिप्टी विकास धींधवाल, सूरजगढ़ ट्रेनी डिप्टी दौलतराम, चिड़ावा थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर, पिलानी थाना प्रभारी चंद्रभान और सूरजगढ़ एसडीएम दीपक चंदन मौके पर मौजूद रहे। सहमति के बाद जाम हटा लिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।

पहले हादसे की ये तस्वीरें देखें …

1. तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू हो गई।

2. रघुनाथपुरा टोल प्लाजा की बंद लेन में घुसी कार ने टोल कर्मियों को कुचल दिया।

3. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टोल प्लाजा पर रखा सामान दूर-दूर तक बिखर गया।

तेज रफ्तार कार खड़ी बोलेरो कैंपर मे घुसने के बाद रुक गई। घटना के बाद कार सवार दो युवक फरार हो गए।
तेज रफ्तार कार खड़ी बोलेरो कैंपर मे घुसने के बाद रुक गई। घटना के बाद कार सवार दो युवक फरार हो गए।
हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया।
हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया।
रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया।
रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया।

Related Articles