[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा:दो साल से फरार था, 2000 रुपए का इनाम भी घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा:दो साल से फरार था, 2000 रुपए का इनाम भी घोषित

मेहाड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा:दो साल से फरार था, 2000 रुपए का इनाम भी घोषित

खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि 27 मई 2024 को किशनपुरा निवासी गुडलदेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 25 मई की दोपहर को उनका बेटा बसई जाने के लिए घर से निकला था। नारायण सिंह की धर्मशाला के पास पहुंचने पर उसे 8-10 लड़के मिले, जिनके पास लाठी और सरिये थे।

गुडलदेवी ने बताया कि इनमें रोहित, राहुल, दीपक यादव, अर्जुन और 6-7 अन्य लड़के शामिल थे। इन सभी ने मिलकर उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कई ठिकानों पर दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी की तलाश में निजामपुर, नांगलचौधरी, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली और हरियाणा के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी अमित कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा था।

गठित पुलिस टीम ने इनाम घोषित आरोपी रामबास निवासी अमित कुमार को नारनौल से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया, एएसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल छोटे लाल और मदनलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles