[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौमू पुरोहितान गांव में डिस्पेंसरी, सामुदायिक भवन का निर्माण होगा:विधायक सुभाष मील ने किया शिलान्यास, 45 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

चौमू पुरोहितान गांव में डिस्पेंसरी, सामुदायिक भवन का निर्माण होगा:विधायक सुभाष मील ने किया शिलान्यास, 45 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

चौमू पुरोहितान गांव में डिस्पेंसरी, सामुदायिक भवन का निर्माण होगा:विधायक सुभाष मील ने किया शिलान्यास, 45 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

रींगस : रींगस के चौमू पुरोहितान गांव में 45 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कामों में एक नई आयुर्वेद डिस्पेंसरी और एक सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।

30 लाख की लागत से बनेगी डिस्पेंसरी

क्षेत्र के भाजपा नेता चौथमल नेहरा ने बताया- चौमू पुरोहितान में 30 लाख रुपए की लागत से आयुर्वेद डिस्पेंसरी और 15 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद जल्द ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

समारोह के मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील ने खंडेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी बजट क्षेत्र के लिए और भी शानदार रहेगा, जिससे शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल जैसे क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी- विधायक मील

विधायक मील ने क्षेत्रवासियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने चुनावों से पहले किए गए वादों से ज्यादा काम करने का प्रयास करने की बात कही और आमजन से आपसी मनमुटाव भुलाकर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने अपने चुनावी वादे को दोहराते हुए कहा- पंचायत समिति प्रधान उनके परिवार से नहीं बनेगा, बल्कि जनता के सहयोग से एक साधारण परिवार का व्यक्ति प्रधान निर्वाचित होगा। विधायक ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा के साथ विकास के आयाम स्थापित करने पर जोर दिया।

विधायक सुभाष मील स्थानीय लोगों से आपसी मनमुटाव भुलाकर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
विधायक सुभाष मील स्थानीय लोगों से आपसी मनमुटाव भुलाकर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

ग्राम प्रधान ने विधायक मील की तारीफ की

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान रिछपाल सिंह लांपुवा ने विधायक सुभाष मील की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के हर गांव और ढाणी में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को लेकर विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

प्रधान लांपुवा ने कहा कि विधायक ने जितने वादे किए थे, उनसे ज्यादा काम हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन सालों में खंडेला क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश ही नहीं, देश स्तर पर भी अग्रणी रहेगा।

Related Articles