चिड़ावा वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:अवैध लकड़िया ले जा रहा पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज
चिड़ावा वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त:अवैध लकड़िया ले जा रहा पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज
चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने देर रात नाकेबंदी कर अवैध हरी लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की। इस दौरान पिकअप चालक कपिल, निवासी अजाड़ी कलां, को गिरफ्तार कर लिया गया।
रेंजर सुमन कुमारी ने बताया कि विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात करीब 12 बजे नाकेबंदी की गई। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप में भारी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई हरी लकड़ियां पाई गईं।
चालक कपिल लकड़ियों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई में रेंजर सुमन कुमारी के साथ वनपाल सुधीर भड़िया, मुकेश कुमार, प्रकाश आनंद बुडानिया और अन्य विभागीय कर्मी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


