रींगस मेले में तैनात रहेगी सुरक्षा सखियां:श्याम मेले की व्यवस्थाओं पर जीआरपी अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा सखियों को विशेष निर्देश
रींगस मेले में तैनात रहेगी सुरक्षा सखियां:श्याम मेले की व्यवस्थाओं पर जीआरपी अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा सखियों को विशेष निर्देश
रींगस : रींगस में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर जीआरपी अधिकारियों की बैठक हुई। यह बैठक रेलवे स्टेशन के पास रामबगीची स्थित जीआरपी चौकी में हुई, जिसकी अध्यक्षता जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी श्रीचंद जाखड़ ने की।
बैठक के दौरान एसएचओ जाखड़ ने बताया कि मेले में ‘सुरक्षा सखियां’ ‘शक्ति कवच’ के रूप में तैनात रहेंगी। इनकी तैनाती रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर सुनिश्चित की जाएगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। सुरक्षा सखियों को विशेष सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ये सखियां 21 फरवरी से मेला समापन तक मोर्चा संभालेंगी। इनका मुख्य कार्य श्रद्धालुओं और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना, महिला यात्रियों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।
इस पहल में रींगस और आसपास के शहरों व गांवों की सुरक्षा सखियों को शामिल किया गया है। कांवट, भगेगा, नीमकाथाना और डाबला जैसे अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा सखियों और जीआरपी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, रेलवे परिसर में भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों का उपयोग कर अपराध करने वाले गिरोहों पर भी उनकी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या आपात स्थिति की सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस और उच्च अधिकारियों को देनी होगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। सुरक्षा सखी जागरूकता मिशन अभियान एरिया कोऑर्डिनेटर रवि कुमार बनेठी ने बताया – इस बार मेले में सुरक्षा सखियों का दायित्व पहले से अधिक चुनौती व महत्वपूर्ण होगा। जिससे महिला यात्रियों में सुरक्षित यात्रा का विश्वास जगेगा व अपराधी तत्वों में पुलिस का खौफ पैदा होगा। इस अवसर पर चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी, एएसआई सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


