[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झाबर सिंह खर्रा ने ग्राम उत्थान शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

झाबर सिंह खर्रा ने ग्राम उत्थान शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को कराया

झाबर सिंह खर्रा ने ग्राम उत्थान शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को कराया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : ग्राम पंचायत सांवलपुरा तंवरान में सोमवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। यूडीएच मंत्री खर्रा ने सर्वप्रथम शिविर में प्रदान की जा रही सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश लिए।

यूडीएच मंत्री खर्रा ने आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी एवं कृषि व सहकारिता विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

ग्राम उत्थान शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर अनिल कुमार और विकास अधिकारी पंचायत समिति अजीतगढ़ सुनील कुमार ढाका उपस्थित रहे।

Related Articles