[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में श्री श्याम कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति का उद्घाटन, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेंगे कृषि उत्पाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में श्री श्याम कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति का उद्घाटन, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेंगे कृषि उत्पाद

जसरापुर में श्री श्याम कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति का उद्घाटन, किसानों को सस्ती दरों पर मिलेंगे कृषि उत्पाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में श्री श्याम कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटेड (एफपीओ) का उद्घाटन किया गया। इस एफपीओ का गठन भारत सरकार के कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड जसरापुर द्वारा किया गया है।उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के सीबीबीओ देवेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सहकारी बैंक झुंझुनू के प्रबंधक देवेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार ने एफपीओ की उपयोगिता, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन कर अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।समिति अध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा ने बताया कि इस एफपीओ में कुल 300 किसानों के शेयर शामिल हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत 50 प्रतिशत सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 6 लाख रुपए किसानों के अंशदान से और 6 लाख रुपए केंद्र सरकार से मिलते हैं।इस पूंजी से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी उत्पादन लागत कम होगी।

कार्यक्रम के दौरान एफपीओ द्वारा तैयार किए गए हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और शुद्ध गुणवत्ता वाले इन उत्पादों को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह में व्यवस्थापक शीशराम सैनी, सहायक व्यवस्थापक विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार कुमावत, खूंखार सिंह, आदित्य बेरवाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, पूर्व सरपंच रामजस गुर्जर, सुरेश भांडोरिया, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद मुनीम, मनोज कुमार, राजेश जलिन्द्रा, जगदीश धानिया, रामेश्वरलाल तिरोड़ी, महावीर प्रसाद, बृजलाल धानिया, होशियार सिंह, सुनील कुमार, राजू सिंह, रिशाल सिंह और सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles