[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में निशुल्क न्यूरोलॉजी हेल्थ चेकअप कैंप:मिर्गी, लकवा सहित कई न्यूरोलॉजिकल रोगों की जांच हुई, डॉक्टर्स ने 97 मरीजों को दिया परामर्श

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में निशुल्क न्यूरोलॉजी हेल्थ चेकअप कैंप:मिर्गी, लकवा सहित कई न्यूरोलॉजिकल रोगों की जांच हुई, डॉक्टर्स ने 97 मरीजों को दिया परामर्श

श्रीमाधोपुर में निशुल्क न्यूरोलॉजी हेल्थ चेकअप कैंप:मिर्गी, लकवा सहित कई न्यूरोलॉजिकल रोगों की जांच हुई, डॉक्टर्स ने 97 मरीजों को दिया परामर्श

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के स्व. चंद्रमणि शर्मा धर्मार्थ अस्पताल में रविवार को एक निशुल्क न्यूरोलॉजी चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जयपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंजनी कुमार शर्मा और डॉ. प्रांजल शर्मा ने 97 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया।

शिविर के दौरान मिर्गी, लकवा, चक्कर आना, श्वास लेने में कठिनाई, स्पाइनल संबंधी समस्याओं और खुजली जैसे विभिन्न न्यूरोलॉजिकल रोगों से पीड़ित रोगियों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की।

आयोजन समिति के सदस्य गोकुल यादव ने बताया- इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना था। छाजूराम खेड़ीवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles