पिलानी में मानवता का महादान: 22वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 96 यूनिट रक्त संग्रह
पिलानी में मानवता का महादान: 22वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 96 यूनिट रक्त संग्रह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : जन कल्याण युवा संस्था शाखा पिलानी के तत्वावधान में आयोजित 22वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। सुबह 9 बजे शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि फूलचंद मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कर-कमलों से हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 96 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान दिया।
दोपहर 2.15 बजे आयोजित सम्मान एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या बिश्नोई, उपखंड मजिस्ट्रेट, जिला मुख्यालय झुंझुनूं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस.एस. नायर, निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व डायरेक्टर सीरी एवं सलाहकार बिट्स पिलानी तथा अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान संरक्षक डॉ. करण सिंह यादव, पूर्व सांसद अलवर एवं सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक के सानिध्य में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध मूर्तिकार वीरेंद्र सिंह शेखावत एवं हिंदू क्रांति सेना से जुड़े विकास डुमोली को समाजहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक पवन जखोडियाँ, महासचिव डॉ. अशोक वर्मा सहित अनेक चिकित्सक, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. नितिन पाठक ने किया। समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033116


