पुस्तक संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विद्यार्थी पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीक को भी अपनाएं सुराणा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर कलक्टर अभिषेक सुराणा ने पुस्तक संवाद कार्यक्रम के तहत जिलेभर से विद्यार्थियों से संवाद किया और कैरियर को लेकर गाइडेंस दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके द्वारा पढ़ी गई किताबों के बारे में चर्चा करते हुए सीखे गए अनुभवों की जानकारी ली। सुराणा ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। पुस्तकें इंसान को आगे बढ़ने, नवाचार करने व समृद्ध सोच के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने पुस्तकों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महापुरुषों के बारे अध्ययन करें और उनके जीवन संघर्षों से सीखें।

हम नियमित रूप से पुस्तक अध्ययन की आदत का विकास करें तथा प्रतिमाह न्यूनतम एक किताब को आवश्यक रूप से पढ़ें। उन्होंने जिले भर में श्रेष्ठ पुस्तक समीक्षा करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया एवं उपहार स्वरूप पुस्तकें प्रदान की। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर शिक्षकों में प्रथम स्थान संदीप शर्मा, द्वितीय अमर चंद कस्वां एवं तृतीय स्थान पर अशोक कुमार रहे तथा विद्यार्थियों में कंचन जांगिड प्रथम, कृष्णा कंवर द्वितीय, मनीषा तृतीय तथा ब्लॉक स्तर के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

