जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन आज:जन-जागरण रैली से गांव भगवामय, सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन आज:जन-जागरण रैली से गांव भगवामय, सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में आज रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को पूर्ण रूप दे दिया गया है। सम्मेलन से पूर्व शनिवार को इसके प्रचार-प्रसार के लिए जन-जागरण रैली निकाली गई। रैली बड़े मंदिर से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जिसके माध्यम से घर-घर सम्मेलन का संदेश पहुंचाया गया।रैली के दौरान पूरे गांव में भगवा ध्वज लगाए गए। बड़े मंदिर से आयोजन स्थल तक घरों की छतों पर भी ध्वज एवं फरी सजाई गई। जन-जागरण रैली और गांवभर में लगे भगवा ध्वजों से पूरा जसरापुर भगवामय नजर आया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक वातावरण बना रहा।जन-जागरण रैली के दौरान सम्मेलन के पत्रकों का घर-घर वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम स्थल पर भी चारों ओर भगवा ध्वज लगाकर सजावट का कार्य तेज गति से किया गया।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सुरोलिया और उपाध्यक्ष राजेश जलन्द्रा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रचार अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया।आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बड़े मंदिर से होगी, जहां से महिलाएं गाजे-बाजे के साथ त्रिवेणी संगम कलश यात्रा निकालेंगी, जो सम्मेलन स्थल तक पहुंचेगी।
कलश यात्रा के उपरांत सुबह 11 बजे से नवकुंडीय हवन-यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में संत प्रवक्ता हरिप्रिया जसरापुरिया, दादू पंथी महंत विजय दास तथा महंत आचार्य शंभू नाथ शास्त्री आशीर्वचन देंगे। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।इस अवसर पर सुरेंद्र जांगिड़, जितेंद्र कुमावत, मंगलचंद, भवानी शर्मा, अशोक सेन, विकास कुमार, योगेश आचार्य, किशोर जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

