मानोता जाटान में शहीद नायक सुमेर सिंह पायल की नवमी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अतिथियों ने वीरांगना कविता देवी व माता सिंगारी देवी का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के गांव मानोता जाटान में शनिवार को शहीद नायक सुमेर सिंह पायल की नवमी पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर पायल ने की। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर शहीद को नमन किया।इस अवसर पर शहीद वीरांगना कविता देवी तथा शहीद की माता सिंगारी देवी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे परिसर में “शहीद अमर रहें” के नारों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। जिन वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
झुंझुनू जिला सदैव से देशभक्ति और सैन्य परंपरा के लिए जाना जाता रहा है और यहां के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। युवाओं को चाहिए कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।शहीद के भाई सूबेदार माईधन पायल एवं सुभाष पायल ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुमेर सिंह पायल वर्ष 2000 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 7 फरवरी 2017 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा पर दुश्मनों से मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए। वे 12 जाट रेजीमेंट में तैनात थे। उन्होंने बताया कि शहीद की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष गांव में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव स्मरण रख सकें।
कार्यक्रम में अमीलाल पायल, कुरड़ाराम पायल, कैप्टन प्रताप शर्मा, नथमल शर्मा, वीरेंद्र पायल, कॉमरेड रविंद्र पायल, श्रीचंद पायल, महेन्द्र पायल, सुभाष पायल, अंकित पायल, रामजीलाल सेन, शुभराज पायल, सहीराम पायल, सुनील, ताराचंद पायल, राजेन्द्र पायल, धर्मपाल स्वामी, अनिल पायल, सक्षम पायल, तनुजा कुमारी, कमला देवी, मीना देवी, अनु, सुमन, पूनम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033542

