खेजड़ी की अवैध कटाई पर रोक की मांग:मुख्यमंत्री के नाम उपखंड ऑफिस में ज्ञापन सौंपा
खेजड़ी की अवैध कटाई पर रोक की मांग:मुख्यमंत्री के नाम उपखंड ऑफिस में ज्ञापन सौंपा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र में राज्य वृक्ष खेजड़ी के लगातार हो रहे अवैध कटान और इसके अस्तित्व पर मंडराते संकट को लेकर स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विकास के नाम पर हो रही कटाई-पर्यावरण प्रेमी
पर्यावरण प्रेमी बजरंग सिंह कुड़ी ने बताया कि खेजड़ी राजस्थान की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में विकास के नाम पर इसकी अंधाधुंध कटाई की जा रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अवैध कटाई के अलावा, कीटों और फंगस के कारण भी बड़ी संख्या में खेजड़ी के पेड़ सूख रहे हैं, जिसका कोई उचित उपचार नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के कारण अवैध कटाई करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
कटाई पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश भर में खेजड़ी की कटाई पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की। इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में वन विभाग के विशेषज्ञों से सूखते पेड़ों की जांच कराने, स्थानीय स्तर पर संरक्षण समितियों का गठन करने और सरकारी पौधारोपण कार्यक्रमों में खेजड़ी को प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई।
इस दौरान पर्यावरण प्रेमी बजरंग सिंह कुड़ी के साथ राजाराम सामोता, सायर मल, हवा सिंह, राकेश सैनी, महिपाल, कुलदीप, सतीश और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


