[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक न्याय की पाठशाला में उल्लेखनीय योगदान पर वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी को मानद डॉक्टरेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक न्याय की पाठशाला में उल्लेखनीय योगदान पर वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी को मानद डॉक्टरेट

दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में हुआ सम्मान, झुंझुनूं जिले का नाम रोशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सामाजिक सेवा और सामाजिक न्याय की पाठशाला में निरंतर योगदान देने वाले झुंझुनूं जिले के वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोमवार को नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्व संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण आयोग, सहभागिता केयर विलेज फाउंडेशन एवं साहित्य सेवा अवार्ड परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सेमिनार में देशभर से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि संदीप सैनी द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों, समानता, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह मानद उपाधि प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि संदीप सैनी की पत्नी सुनीता सैनी द्वारा प्रगति कम्प्यूटर एंड साइंस एकेडमी का भी संचालन किया जा रहा है, जहां जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को रियायती एवं निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही वे अविनाश गहलोत फाउंडेशन के माध्यम से भी जिले में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए संदीप सैनी ने कहा कि “मानवता की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। समाज के वंचित वर्ग को शिक्षा से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही मेरा संकल्प है।”

इस सम्मान से जिलेभर में खुशी की लहर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं गणमान्य नागरिकों ने संदीप सैनी को बधाई देते हुए इसे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।

Related Articles