निराधनूं में शब ए बारात पर्व पर इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी
निराधनूं में शब ए बारात पर्व पर इबादत कर गुनाहों की माफी मांगी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं क्षेत्र में मुस्लिम समाज ने शब-ए-बारात का पर्व विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। इस्लाम धर्म में शब-ए-बारात को अत्यंत पवित्र और बरकत वाली रात माना जाता है। यह शाबान महीने की पंद्रहवीं तारीख को आती है। इस रात को मग़फिरत यानी गुनाहों की माफी और तौबा की रात कहा जाता है। इस रात लोग नफ़्ल नमाज़ अदा करते हैं व कुरआन शरीफ़ की तिलावत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। कई जगहों पर लोग पूरी रात जागकर इबादत करते हैं और परिवार, समाज व देश में अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ करते है। शब-ए-बारात का मुख्य संदेश आत्मशुद्धि, संयम, क्षमा और इंसानियत की राह पर चलने का है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035784
