[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में भाकपा-माले और किसान महासभा की बैठक:12 फरवरी की हड़ताल का करेगी समर्थन, जन जागरण अभियान चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में भाकपा-माले और किसान महासभा की बैठक:12 फरवरी की हड़ताल का करेगी समर्थन, जन जागरण अभियान चलेगा

चिड़ावा में भाकपा-माले और किसान महासभा की बैठक:12 फरवरी की हड़ताल का करेगी समर्थन, जन जागरण अभियान चलेगा

चिड़ावा : चिड़ावा में कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय किसान महासभा 12 फरवरी की मजदूर हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी। महासभा झुंझुनूं में मोर्चा के अन्य घटक संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेगी।

5 से 11 फरवरी तक एक सप्ताह का जागरण अभियान

बैठक में 5 फरवरी से 11 फरवरी तक एक सप्ताह का जागरण अभियान चलाने का भी फैसला किया गया। इस अभियान के दौरान अमेरिकी व्यापार समझौते, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने और झुंझुनूं जिले में यमुना नहर लाने जैसी प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा।

इसके साथ ही, अभियान में वर्ष 2022-23 की रबी फसलों को ओलावृष्टि और शीत लहर से हुए नुकसान के बावजूद मुआवजे से वंचित किसानों को मुआवजा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। अखिल भारतीय किसान महासभा ने सदस्यता अभियान चलाने और ग्राम कमेटियों का गठन करने का भी निर्णय लिया है।

भाकपा-माले ने आगामी पंचायत चुनावों में जिले भर में पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। बैठक की अध्यक्षता कामरेड सूरजभान सिंह ठोठी ने की।

ये रहे मौजूद

बैठक में भाकपा-माले के जिला सचिव और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा, जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड रामस्वरुप मणकश, अनिल कुमार रेप्सवाल टोनी, महेंद्र सिंह कुलहरि, सिंघाना प्रखंड अध्यक्ष कामरेड विधाधर सिंह गर्सा, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड प्रेम सिंह नेहरा, कामरेड वीरभान सिंह, कामरेड होशियार सिंह, कामरेड हरीओम पिलानी, कामरेड देवेंद्र सिंह कुल्हार, कामरेड रत्तीराम राव और कामरेड रोहिताश काजला सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles