[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू:ट्रैफिक पुलिस ने समझाइश अभियान चलाया, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी भी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू:ट्रैफिक पुलिस ने समझाइश अभियान चलाया, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी भी दी

झुंझुनूं में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू:ट्रैफिक पुलिस ने समझाइश अभियान चलाया, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी भी दी

झुंझुनूं : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्ततम मार्गों का दौरा कर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों के खिलाफ मोर्चा संभाला।

पुलिस की टीम ने शहर के उन हिस्सों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अभियान के तहत एक नंबर और तीन नंबर रोड, नेहरू मार्केट, बाकरा मोड़, कबाड़ी मार्केट क्षेत्र, गांधी चौक सहित अन्य इलाको में समझाइश की।

नो पार्किंग में खड़ी बाइक का चलान काटा और बाहर पड़े सामान को दुकानदारों को नसीहत कर हटवाया।
नो पार्किंग में खड़ी बाइक का चलान काटा और बाहर पड़े सामान को दुकानदारों को नसीहत कर हटवाया।

सड़क पर दुकान सजाने वालों को सख्त हिदायत

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ और मुख्य सड़क तक फैला रखा था। इसके अलावा, सड़क रोककर खड़े होने वाले रेहड़ी-ठेला संचालकों के कारण आवागमन में भारी बाधा आ रही थी। ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम ने स्वयं व्यापारियों को समझाइश की और सड़क पर रखा सामान तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। आज हमने व्यापारियों को प्रेमपूर्वक समझाया है कि वे अपनी सीमा में रहकर व्यापार करें। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो चालान की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles