अपहरण-हत्या मामले में 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:सोने की तस्करी से जुड़ा था मामला; लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को जयपुर से पकड़ा
अपहरण-हत्या मामले में 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:सोने की तस्करी से जुड़ा था मामला; लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को जयपुर से पकड़ा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दो साल पहले विदेश से तस्करी कर मंगवाए गए सोने की रिकवरी के लिए युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने और उसकी हत्या करने के मामले में डीएसटी टीम सीकर ने सफलता हासिल की है।
जयपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी आरोपी अजय दड़िया (24) निवासी छउ, गुढ़ागौड़जी को बुधवार को जयपुर से दस्तयाब किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार और हरीश कुमार की विशेष भूमिका रही।
ऐसे हुई थी सनसनीखेज वारदात
10 नवंबर 2023 को भगवाना राम ने थाने में रिपोर्ट दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसका बेटा महिपाल, जो सऊदी अरब में मजदूरी करता था, हाल ही में भारत आया हुआ था। 09-10 नवंबर 2023 की रात को परिवार के सदस्य दिलीप ने बताया कि वह और उसका चाचा महिपाल कल दोपहर करीब 3 बजे कार से लक्ष्मणगढ़ गए थे। वापस लौटते समय मानासी पावर हाउस से पहले तीन गाड़ियों में आए करीब 10-15 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने दिलीप और महिपाल को जबरन अपनी गाड़ियों में डाल लिया और उनकी कार भी साथ ले ली। इसके बाद उन्हें फतेहपुर बीड़ की सुनसान जगह पर ले जाकर महिपाल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर मारपीट से महिपाल बेहोश हो गया। आरोपी महिपाल को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल के बाहर पटककर फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान महिपाल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सोने की तस्करी से जुड़ा था पूरा मामला
पुलिस की जांच में सामने आया कि महिपाल का साथी शिशराम निवासी गोड़िया बड़ा को दुबई से भारत आते समय तस्करों द्वारा सोना देकर भेजा गया था। भारत पहुंचने के बाद शिशराम गायब हो गया।
इस पर सोना मंगवाने वाले लोगों ने बदमाशों को सोने की रिकवरी पर आधा सोना देने का लालच दिया। इसी लालच में बदमाशों द्वारा शिशराम के साथी महिपाल का अपहरण कर उससे सोने की जानकारी लेने के लिए मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस प्रकरण में पहले ही एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


