[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में NSUI का कार्यकर्त्ता सम्मेलन संपन्न:छात्रहितों के आंदोलन तेज होंगे और जिलेभर में संगठन विस्तार होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में NSUI का कार्यकर्त्ता सम्मेलन संपन्न:छात्रहितों के आंदोलन तेज होंगे और जिलेभर में संगठन विस्तार होगा

सीकर में NSUI का कार्यकर्त्ता सम्मेलन संपन्न:छात्रहितों के आंदोलन तेज होंगे और जिलेभर में संगठन विस्तार होगा

सीकर : सीकर में आज छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का जिला सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा की अध्यक्षता में हुए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जिलेभर से आए संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। सम्मेलन में NSUI की संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और छात्र हितों को लेकर भावी रणनीति को लेकर प्रमुख चर्चा हुई।

सम्मेलन के दौरान NSUI की संगठनात्मक कार्यशैली और अब तक की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा हुई। NSUI जिला कमेटी गठन पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्त्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। सम्मेलन में जिलेभर के काॅलेजों में छात्र समस्याओं, शैक्षणिक मुद्दों व छात्र अधिकारों को लेकर होने वाले आंदोलनों व कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की तथा छात्र हितों की लड़ाई तेज़ करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि NSUI सदैव छात्र हितों के लिए संघर्षरत रही है और आने वाले समय में संगठन और अधिक मज़बूती के साथ छात्रों की आवाज़ बुलंद करेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय मारवाल, वीरेंद्र गुर्जर, शेखावाटी यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष मुकेश तारपुरा, संदीप कड़वासरा, दिवाकर कविया, हितेश ढाका, नितिन मीणा, मुकेश गुर्जर, अभिलाषा रोहिला, अनिता मूंड, मोनिका, दिव्या समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles