[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामपुर में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग:करीब चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली, तीन दमकलों ने घंटों बाद पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रामपुर में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग:करीब चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली, तीन दमकलों ने घंटों बाद पाया काबू

रामपुर में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग:करीब चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली, तीन दमकलों ने घंटों बाद पाया काबू

रतनगढ़ : मंगलवार शाम को कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रामपुर के खेतों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई बीघा जमीन में उगे खरपतवार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ और छापर से पहुंची तीन दमकलों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल संजय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

आग से करीब चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले खेतों में उगे खरपतवार और घास जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ तहसीलदार गिरधारी लाल और गुलेरिया सरपंच प्रतिनिधि करणीसिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

गुलेरिया सरपंच प्रतिनिधि करणीसिंह ने बताया कि भोजलाई गुलेरिया की रोही में लगी इस आग से किसान गंगाधर प्रजापत के खेत में बनी ढाणी भी चपेट में आ गई। ढाणी में बने झोपड़े, उनमें रखा घरेलू और खेती का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अतिरिक्त, खेत में लगाई गई लगभग पचास पट्टियां भी टूट गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles