पूरे शहर में गंदगी का आलम, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे नगर परिषद – उमर कुरैशी
घर-घर कचरा संग्रहण ठप, वी-वॉइस कंपनी को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उमर कुरैशी के नेतृत्व में कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी वी-वॉइस के असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमावत को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पार्षद यूनुस रहमानी और पार्षद राजकुमार डिग्रवाल भी मौजूद रहे।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पूरे शहर में गंदगी का आलम बना हुआ है। नगर परिषद द्वारा नए टेंडर के तहत घर-घर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी वी-वॉइस कंपनी को दी गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।
10 दिनों से घरों में जमा है कचरा
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी के पास अभी तक ऑटो टीपर चलाने के लिए पर्याप्त ड्राइवर, और कचरा उठाने के लिए सहायक कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते पिछले 10 दिनों से लोगों के घरों में कचरा जमा पड़ा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर वार्ड में ड्राइवर व सहायक जरूरी
उमर कुरैशी व पार्षदों ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए एक ऑटो टीपर ड्राइवर के साथ सहायक कर्मचारी की नियुक्ति जरूरी है, ताकि नियमित रूप से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कई घरों में बुजुर्ग और महिलाएं रहती हैं, जो स्वयं ऑटो टीपर में कचरा डालने में असमर्थ होती हैं।
जल्द सुधार नहीं हुआ तो बढ़ेगी समस्या
प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कंपनी से मांग की कि तत्काल स्टाफ की व्यवस्था कर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए, ताकि झुंझुनूं को साफ-सुथरा रखा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


