झुंझुनूं की बेटी प्रियांशी फोगाट का स्पेन में नई टेक्नोलॉजी सीखने के लिए चयन
IIT मुंबई से बीटेक कर रही प्रियांशी को बिलबाय यूनिवर्सिटी में अध्ययन का अवसर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के गांव कासीमपुरा हाल निवासी बसंत विहार झुंझुनूं की होनहार बेटी प्रियांशी फोगाट का चयन स्पेन की प्रतिष्ठित बिलबाय यूनिवर्सिटी में नई तकनीक (एडवांस टेक्नोलॉजी) सीखने के लिए हुआ है। प्रियांशी वर्तमान में आईआईटी मुंबई से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं।
कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते आईआईटी मुंबई की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रियांशी को यह अंतरराष्ट्रीय अवसर प्राप्त हुआ है। बिलबाय यूनिवर्सिटी में उन्हें विभिन्न देशों के आईआईटी स्तर के विद्यार्थियों के साथ अध्ययन करने और आधुनिक तकनीकी ज्ञान अर्जित करने का मौका मिलेगा।
सेना और शिक्षा से जुड़ा गौरवशाली परिवार
प्रियांशी फोगाट पूर्व सैनिक एवं वर्तमान व्याख्याता राजपाल फोगाट की पुत्री हैं। उनकी माता मनोज फोगाट वरिष्ठ अध्यापिका हैं। वहीं उनके भाई मेजर हिमांशु फोगाट और भाभी कैप्टन अनुष्ठा दोनों भारतीय थल सेना में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार की यह पृष्ठभूमि अनुशासन, शिक्षा और देशसेवा की प्रेरणा का प्रतीक है।
गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
प्रियांशी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और संस्थान के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए सीखने और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रियांशी की इस उपलब्धि से झुंझुनूं जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033183


