रकमा की जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया
रकमा की जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय पर/राज. अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) की चुरू जिला ईकाई द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी को सौंपकर मांग की है कि राजस्थान में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक कारण बताकर दुरस्थ स्थानों पर पदस्थापित/ स्थानान्तरण किया जा रहा है जो कि अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परेशान ना करें। ज्ञापन देने वालों में रकमा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नियाज खान पुर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डॉ कादिर हुसैन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रकमा, मोहम्मद रमजान खान पुर्व जिला अध्यक्ष रकमा, अयुब खान वरिष्ठ विधी अधिकारी मेडिकल कॉलेज चुरू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार समस्त राजस्थान में जिला कलेक्टर एवं तहसील स्तर पर एसडीओ साहब के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई है कि पिछले कुछ दिनों में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कारण बताकर स्थानान्तरण/पदस्थापना की गई है जिस्म अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दुरस्थ स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। इस तरह के स्थानांतरण में विधवा, परित्यकता, पुर्व सैनिक,पति-पत्नी की सर्विस, विकंलाग एवं राज्य स्तर पर पुरुस्कृत किये गये कार्मिकों एवं अधिकारियों को भी नहीं बख्शा गया है। जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में निराशा की भावना पैदा हो रही है।रकमा संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि राज्य सरकार को इस तरह से प्रताड़ित कार्मिको से प्रर्तिवेदना लेकर राजधर्म का पालन करते हुए पुनर्विचार करते हुए इस तरह के स्थानांतरण/पदस्थापना निरस्त करनी चाहिए या संशोधन करना चाहिए ताकि अल्पसंख्यक समुदाय में निराशा की बजाय आशा जागृत हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033426


