[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी क्षेत्र की मंशिका ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता:देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गांव में हुआ भव्य सम्मान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी क्षेत्र की मंशिका ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता:देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गांव में हुआ भव्य सम्मान

खेतड़ी क्षेत्र की मंशिका ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता:देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गांव में हुआ भव्य सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव की निवासी मंशिका ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय तीसरी ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। गांव लौटने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। भूप सिंह रोजड़िया ने बताया कि मंशिका ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच उमराव सिंह थे, जबकि अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि उमराव सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण अनुशासन के साथ खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को परंपरागत खेलों से जुड़ने और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से कई युवाओं ने देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे प्रेरणा लेकर अन्य युवाओं को भी कठिन परिश्रम करना चाहिए। इस मौके पर रामनिवास, अमरसिंह, महिपाल, सज्जन सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, दलीप, राजेश, संदीप, कर्मवीर, महेंद्र शास्त्री सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles