[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर उत्साह चरम पर, 8 फरवरी को होने वाले भव्य आयोजन के पोस्टर का किया विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर उत्साह चरम पर, 8 फरवरी को होने वाले भव्य आयोजन के पोस्टर का किया विमोचन

जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर उत्साह चरम पर, 8 फरवरी को होने वाले भव्य आयोजन के पोस्टर का किया विमोचन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में 8 फरवरी रविवार को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर मंगलवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजक समस्त हिंदू समाज जसरापुर मंडल के जसरापुर, खरखड़ा, ढाणी बाढ़ान, बसंत विहार, सुंदर नगर, माताजी की ढाणी, ढाणी रामा, कोठी की ढाणी, छाबड़ियों का कुआं, ढहर एवं पावटा की ढाणी सहित अन्य गांवों के हिंदू समाज के लोगों ने सम्मेलन को भव्य रूप देने की जानकारी दी।आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर रविवार सुबह 10:00 बजे बड़े मंदिर से पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम स्थित सम्मेलन स्थल तक महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ त्रिवेणी संगम कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे से नव कुंडीय हवन यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सम्मेलन में संत प्रखर प्रवक्ता हरिप्रिया जसरापुरिया (वृंदावन), दादू पंथी महंत विजय दास महाराज (अस्थल मंदिर, जसरापुर) एवं महंत आचार्य शंभू नाथ शास्त्री (पीठाधीश्वर, बागेश्वर धाम खरखड़ा) द्वारा आशीर्वचन दिए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान शिवकुमार सुरेलिया, छगनलाल शर्मा, रमाकांत पुजारी, गिरधारी लाल पांडे, शंकर लाल बोहरा, राजेश जलिन्द्रा, योगेश पांडे, राजू कुमावत, राहुल सैनी, समर कुमावत, जितेंद्र कुमावत, नरेंद्र जांगिड़, किशोर जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles