नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा:: दूसरे दिन कथा में वराह भगवान, भगवान के 24 अवतार, कपिल मुनि के अवतार की कथाओं के प्रसंग सुनाये, कथा में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा:: दूसरे दिन कथा में वराह भगवान, भगवान के 24 अवतार, कपिल मुनि के अवतार की कथाओं के प्रसंग सुनाये, कथा में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह गांव के गोपीनाथ केशव गौशाला में गौ सेवार्थ हेतु एवं आगामी 10 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष में ग्राम वासियों के सहयोग से चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित सज्जन शास्त्री ने परीक्षित, सुकदेव संवाद, भगवान के 24 अवतार, भगवान वराह अवतार सृष्टि रचना, एवं कपिल मुनि के अवतार कथाओं के प्रसंगों को विस्तार से बताते हुए परीक्षित सुकदेव संवाद एक कथा के माध्यम से बताया भगवान की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वोपरि भक्ति संत सानिध्य है। जब परीक्षित को वैराग्य हुआ तब सुकदेव देव जी ने भागवत कथा श्रवण करवाई।
बड़ा भगवान के 24 अवतारों की कथा कहते हुए भगवान के बारे में बताया मर्यादा, सत्य एवं धर्म की पालन करने वाले अपने भक्तों के लिए उनके दुःख मिटाने के लिए बार-बार अवतार लेते है। अवतार को लेकर अनीति,अधर्म, एवं पापों को मिटाकर निर्भय, अभय एवं अजय बनाकर पुनः धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान अपने भक्तों के लिए कभी हंस, सूअर, अश्व, मछली, कछुआ एवं स्त्री का रूप धारण कर लेते तथा अपने भक्तों के लिए नीच से नीच योनियों में जाकर भक्तों का कल्याण करते हैं। मुख्य यजमान महिपाल सिंह शेखावत एवं सरोज कंवर ने भागवत पूजन करवाया।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, दुर्गा प्रसाद केजड़ीवाल, नरेश केजड़ीवाल, रणजीत सिंह, गोविंद सिंह, चतर साल सिंह, कुन्दन सिंह, योगेंद्र सिंह, गुमान कंवर, अन्जू कजड़ीवाल, द्रोपती केजड़ीवाल, हिमांशी केजड़ीवाल, स्वाति। केजड़ीवाल, प्रवीन शर्मा मण्डाना, राकेश शर्मा, रमेश काका उदयपुरवाटी, कृष्ण योगी, राकेश बटार सहित अनेक लोग मौजूद थे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033426


