पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:खेत की तारबंदी तोड़कर घुसी पिकअप, आरोपी ड्राइवर फरार
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:खेत की तारबंदी तोड़कर घुसी पिकअप, आरोपी ड्राइवर फरार
झुंझुनूं : झुंझुनूं के सदर थाना इलाके में सोमवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक नरेंद्र मीणा निवासी हसासर को रिजाणी गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे लगी लोहे की तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
पुलिस ने किया घटनास्थल का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033426


