[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन:राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुतियां, संतों का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

शाहपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन:राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुतियां, संतों का हुआ सम्मान

शाहपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन:राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुतियां, संतों का हुआ सम्मान

नेछवा : शाहपुरा कस्बे में सोमवार को शहीद स्मारक के सामने एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय भजन गायक प्रकाश माली ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सम्मेलन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने राष्ट्र भक्ति और धार्मिक भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं और कलाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महावीर जती महाराज (शिव मठ धाम गाड़ोदा), दिनेशगिरी महाराज (बुधगिरी मढ़ी फतेहपुर), पंचमनाथ (बोदलासी आश्रम), हरिनारायण महाराज (गुरुकुल शाहपुरा), प्रकाश दास मावा, तेजाराम महाराज और चैतन्य दास सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।
विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।

संतों और वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिए। सम्मेलन के दौरान सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया। भजन सम्राट प्रकाश माली को राजेश पेंटर द्वारा हस्तनिर्मित तस्वीर कार्यकर्ताओं ने भेंट की।

Related Articles