रींगस में संदिग्धों की धरकड़ के लिए सर्च अभियान:कई जगहों पर ली गई तलाशी, झुग्गी-झोपड़ियों में की जांच
रींगस में संदिग्धों की धरकड़ के लिए सर्च अभियान:कई जगहों पर ली गई तलाशी, झुग्गी-झोपड़ियों में की जांच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प्रवीण नूनावत के निर्देश पर मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए एक व्यापाक सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तलाशी ली गई।
गहनता से जांच की गई
थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल भैंरूजी मोड़, भैंरूजी मंदिर के पास और रामेश्वर कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचा। यहां लंबे समय से रह रहे लोगों की गहनता से जांच की गई।
कई जगहों पर की गई तलाशी
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया-यह अभियान संदिग्धों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को पकड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान भैंरूजी मोड़, खाटूश्यामजी रोड, बाईपास मिल तिराहा और रेलवे स्टेशन जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तलाशी ली गई। पुलिस ने लोगों के पहचान पत्र (आईडी) और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस थाने के आसूचना अधिकारी विजय कुमार, भैरूराम, देवीलाल, दिनेश कुमार, सुनील मीणा सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


