सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार
मोहन लाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष व अनोखा सैनी प्रदेश सचिव नियुक्त
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा रजि. राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. महेश कुमार सैनी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे मोहन लाल सैनी चूड़ीवाल एवं अनोखा सैनी को प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सैनी ने मोहन लाल सैनी चूड़ीवाल पुत्र बालूराम सैनी, वार्ड नंबर 2, केनरा बैंक के पास, नवलगढ़ (झुंझुनूं) को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अनोखा सैनी धर्मपत्नी कैलाश सैनी, वार्ड नंबर 10, ढाका की ढाणी, नवलगढ़ (झुंझुनूं) को राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
दोनों नियुक्तियाँ प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान सुभाष चौबदार की अनुशंसा पर की गई हैं। संगठन के प्रति इनके समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं सक्रियता को देखते हुए सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा की राजस्थान कार्यकारिणी में यह नियुक्तियाँ 28 जनवरी 2026 से आगामी दो वर्षों के लिए की गई हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी आगे भी राष्ट्रहित एवं समाजहित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने मोहन लाल सैनी और अनोखा सैनी को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2017135
