[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में रेस्टोरेंट संचालक को लोहे के पाइपों से पीटा:बोलेरो में सवार होकर आए थे बदमाश, हाथ-पैरों पर किए वार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदारशहर में रेस्टोरेंट संचालक को लोहे के पाइपों से पीटा:बोलेरो में सवार होकर आए थे बदमाश, हाथ-पैरों पर किए वार

सरदारशहर में रेस्टोरेंट संचालक को लोहे के पाइपों से पीटा:बोलेरो में सवार होकर आए थे बदमाश, हाथ-पैरों पर किए वार

चूरू : चूरू में रेस्टोरेंट संचालक को लोहे के पाइपों से पीटा गया है। मास्क लगाकर आए बदमाशों ने हाथ-पैरों पर वार किए, जिससे रेस्टोरेंट संचालक के गंभीर चोटें आई है। मामला सरदारशहर के चूरू रोड पर केकेसी कॉलेज के पास स्थित रेस्टोरेंट पर बुधवार रात करीब 8ः30 बजे का है।

पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बोलेरो सवार बदमाश हाथों में लोहे के पाइप लेकर उतरे। सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार सेवक (42) पर जमकर वार किए।

देखें हमले के PHOTOS

बुधवार रात करीब 8ः30 बजे बोलेरो सवार बदमाश हाथों में लोहे के पाइप लेकर रेस्टोरेंट में दाखिल हुए।
बुधवार रात करीब 8ः30 बजे बोलेरो सवार बदमाश हाथों में लोहे के पाइप लेकर रेस्टोरेंट में दाखिल हुए।
अंदर घुसते ही रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला देखकर वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
अंदर घुसते ही रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला देखकर वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक के हाथ-पैरों पर वार किए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।
बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक के हाथ-पैरों पर वार किए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।

मारपीट के बाद फरार हुए सभी

मारपीट के बाद सभी आरोपी बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। वहीं, आस-पास मौजूद लोगों ने घायल राजकुमार सेवक को सरदारशहर उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सिहाग और डॉ. दीनदयाल पारीक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल राजकुमार सेवक को सरदारशहर उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
घायल राजकुमार सेवक को सरदारशहर उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

हमलावरों को नहीं पहचान पाया घायल

घायल राजकुमार सेवक ने बताया- हमलावर बोलेरो में आए थे और उनके चेहरे पर मास्क लगे हुए थे। इस कारण वह किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर पाए हैं। सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- पुलिस होटल पर हुई इस मारपीट की घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77