परीक्षा तिथियों व प्रायोगिक विषयों में विसंगति का मुद्दा
एबीवीपी ने शेखावाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
सीकर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विश्वविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि छात्रहित में निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
जिला संयोजक दीपिका भारद्वाज ने बताया कि 7 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दिन ही विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। एक ही दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने से छात्र मानसिक दबाव में हैं और उनके करियर पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। परिषद ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस के योग विभाग में ‘यौगिक क्रियाओं का क्रमिक अभ्यास’ विषय को लेकर गंभीर विसंगति सामने आई है। पूरे सत्र में इस विषय का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया, लेकिन परीक्षा समय-सारणी में इसे लिखित परीक्षा के रूप में दर्शाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। परिषद ने इस विषय की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है।
एबीवीपी ने यह भी मांग उठाई कि विश्वविद्यालय कैंपस के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं कैंपस में ही कराई जाएं। जब परिसर में पर्याप्त संसाधन, भवन और स्टाफ उपलब्ध हैं, तो विद्यार्थियों को अन्य परीक्षा केंद्रों पर भेजना अनुचित है।
इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर ने कहा कि परीक्षा तिथियों की टकराहट और प्रायोगिक विषयों को लिखित में बदलकर विद्यार्थियों को भ्रमित करना गलत है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र छात्रहित में निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा एबीवीपी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान संदीप सेवदा, अमित पारीक, सुमित सेवदा, राजाराम घील, कृष्णगोपाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067263


