इजराइल के पर्यटक दल ने राउमावि महनसर का किया अवलोकन
विद्यार्थियों से संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों व सुविधाओं की ली जानकारी
महनसर : पर्यटक गाइड राजेश शर्मा एवं राजीव कुमार के मार्गदर्शन तथा मिस्टर ऑफर के नेतृत्व में इजराइल से महनसर भ्रमण पर आए विदेशी पर्यटक दल ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर का अवलोकन किया। इस दौरान पर्यटक दल ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद किया।
विदेशी मेहमानों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक अभिरुचि, अध्ययन स्तर, भविष्य की आकांक्षाओं, विद्यालय की भौतिक सुविधाओं, परिवहन व्यवस्था, पुस्तकालय सहित अन्य शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी ली। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए।
विद्यालय परिवार की ओर से विदेशी पर्यटकों का रंगोली सजाकर एवं राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विदेशी पर्यटक दल ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़, उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा एवं इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, घड़सीराम धायल, अशफाक अली (बिसाऊ), सरिता, विद्याधर सिंह, शायर कंवर, राधाकृष्ण, रामेश्वर दयाल धौलपुरिया, अनिल माथुर, सुल्तान सिंह सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संवाद को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067104


